फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Delhi Arun victory

दिल्ली के अरुण की जीत

Mon, 12 Sep 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 12 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर/अभोली।जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर और अभोली के गुआली गांव में रविवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। जिला स्टेडियम में 21 हजार की सबसे महंगी कुश्ती दिल्ली के पहलवान अरूण दहिया के नाम रहीं। डीएलडब्ल्यू के विनय को हराकर अरूण ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

रविवार को सुबह द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित पहलवान नरेश दइया ने फीता काटकर कुश्ती का शुभारंभ किया। शुरूआत में युवा पहलवानों ने एक दूसरे को दावपेंच दिखाया। उसके बाद विभिन्न प्रांतो और जिलों से आए पहलवान एक दूसरे से जोर आजमाइश की। 11 हजार की कुश्ती में भदोही के रामदुलार ने राज कुमार बिहार को पटखनी दी। 
विज्ञापन

51सौ की कुश्ती में मेरठ के राज बहादुर ने बिहार के राकेश को हराया। बालिका कुश्ती में गोंडा की बेबी ने 5100 की कुश्ती मेरठ को रोशनी को हराकर जीता। इसके अलावा कई पहलवानों ने अपने दावपेंच से लोगों को अचंभित किया। समापन ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि देश का पारंपरिक खेल अन्य देशों के खोलों से बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, जिलाजज नवल किशोर शर्मा, डीएम सुरेश सिंह, एसपी आनंद भूषण पांडेय, अवनीश तिवारी, राजकमल, प्रदीप, रामदुलार पहलवान, धर्मवीर सिंह आदि रहे। अभोली संवाददाता के अनुसार, इलाके के प्राथमिक विद्यालय गुआली परिसर में विराट कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी के मनोज ने शेरू मिर्जापुर, लवकुश मिर्जापुर ने मुकेश वाराणसी को हराया। राणा सिंह भदोही और हड़िया के बालमुकुंद पांडेय का मुकाबला बराबरी पर छूटा। 

मुख्तार चार ने रामसूरत, गोपाल सिंह गड़ौरा ने राजेश जंघई को हराया। संतोष चौर और मकनपुर के सुशील का मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस मौके पर हरिहर सिंह गहरवार, अशोक सिंह, राजनाथ गौड़, राकेश गिरी, रमेश सिंह, राकेश पाल, मनोज पाल, सीताराम गिरी, धर्मराज सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed