फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Defects found at paddy purchasing center, DM reprimanded

धान क्रय केंद्र पर मिली खामियां, डीएम ने लगायी फटकार

Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Defects found at paddy purchasing center, DM reprimanded
गोपीगंज धान क्रय केंद्र पर निरीक्षण करती जिलाधिकारी आर्यका अखौरी - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को गोपीगंज स्थित मंडी परिसर में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहां मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए नसीहद दीं। 300 ग्राम प्रति बोरे की कम तौल करने का ममाला सामने आने पर चेतावनी दीं। कहा कि यदि दोबारा इस तरह का मामला मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कांटे का सत्यापन न होने पर वाट-माप विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखने के लिए कहा। केंद्र पर किसानों के बैठने का तत्काल इंतजाम करने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी आरती शुक्ला मौजूद मिलीं। जिलाधिकारी किसान लालजी पांडेय निवासी आमवामाफी के काटे से धान की तौल में 300 ग्राम प्रति बोरे में कम तौल पर नाराजगी जताईं और वाट माप विभाग के किसी भी अधिकारी के द्वारा काटे का सत्यापन न करने का पर नाराजगी जताईं। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे एवं आवश्यक यंत्र धान के बोरों के पीछे की ओर रखा मिला। साथ ही बारदाना एवं नमी मापक यंत्र भी गोदाम में रखा होना बताया गया। क्रय केंद्र का फ्लेक्स बोर्ड भी उचित स्थान पर नहीं लगा मिलने पर निर्देशित किया गया कि धान क्रय से संबंधित बोर्ड को ऐसे स्थान पर प्रदर्शित किया जायें जहां से बोर्ड सुगमता/आसानी से दिखाई दे सके। कहा कि जितने भी किसानों को टोकन दिया गया है उनका आज ही धान की तौल किए जाने का निर्देश दिया। केंद्र प्रभारी से कहा कि पंजीकृत किसानों का ही क्रमवार धान तौल कराएं। जिलाधिकारी ने किसानों से भी बात कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed