फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deegh block chief accused in murder case arrested in bhadohi

भदोही: दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने के आरोप में विधायक विजय मिश्र का ब्लॉक प्रमुख भतीजा गिरफ्तार, हत्या सहित 18 मामलों में भी था आरोपी

Tue, 07 Dec 2021 10:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 10:14 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जैतपुरा थाने के वांछित मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जैतपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। अलग-अलग जनपदों में 18 मामले दर्ज हैं। मनीष मिश्रा हत्या के प्रयास, रामेश्वर पांडेय हत्याकांड का भी आरोपी है।

विज्ञापन
Deegh block chief accused in murder case arrested in bhadohi
डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने और घर में घुसकर मारपीट करने सहित कई मामलों के आरोपी भदोही के डीघ ब्लाक के प्रमुख एवं ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के भतीजे मनीष मिश्रा को गोपीगंज पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 2001 में भाजपा से विधायक रहे गोरखनाथ पांडेय के भाई रामेश्वर पांडेय को गोली मारकर हत्या करने सहित कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के जैतपुरा निवासी एक युवती ने गोपीगंज थाने में विधायक विजय मिश्र, उनके लड़के विष्णु मिश्रा व पौत्र  के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक इस समय जेल में है जबकि विष्णु मिश्रा फरार है। पौत्र की जमानत हो चुकी है। इस मामले में शपथ पत्र दाखिल करने व बयान बदलने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप है।

विज्ञापन

13 सितंबर को पीड़िता ने वाराणसी के जैतपुरा थाने में विधायक मनीष मिश्रा सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि घर में घुसकर मारपीट की गई और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार, इसी मामले के आरोपी मनीष के खिलाफ बीते दिनों कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस भी चस्पा किया गया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जैतपुरा थाने के वांछित मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जैतपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बताया कि अलग-अलग थानों व अलग-अलग जनपदों में 18 मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास, रामेश्वर पांडेय हत्याकांड का भी आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed