फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deceased dependents get compensation and government job

मैनपुरी अग्निकांड मृतक आश्रितों को मिले मुआवजा और सरकारी नौकरी

Fri, 31 Jul 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Deceased dependents get compensation and government job
ज्ञानपुर। मैनपुरी जिले के खरपरी-माधवनगर के अग्निकांड में एक साथ हुई पांच मौतों के विरोध में प्रजापति टास्क फोर्स संगठन ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को देकर रक्षाबंधन पर्व का बहिष्कार करने का एलान किया। वहीं मृतक आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष छेदीलाल प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गरीबों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों को अपराधी शिकार बना रहे हैं। 17 जून की रात मैनपुरी में प्रजापति परिवार के पांच सदस्यों को जला दिया गया। सरकार और नुमाइंदे अपराधियों को ही बचाने में लगे हैं। वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही सरकार ने मृतक आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, सीबीआई जांच आदि की मांग पूरी न की तो संगठन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर आनंद कुमार एडवोकेट, संतोष कुमार प्रजापति, महादेव प्रजापति, आनंद कुमार प्रजापति राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed