फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Death of student by bike collision, clashes

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, चक्काजाम

Sat, 01 Apr 2017 01:44 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 01 Apr 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगापुर त्रिमुहानी पर शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे बाइक की टक्कर से टकटैयां निवासी हाईस्कूल के छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दुर्गागंज तिराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम खत्म कराने को लेकर कोतवाली प्रभारी और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। सीओ और एसडीएम के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर से सटे टकटैयां गांव निवासी विजय कुमार गौतम (16) पुत्र गुलाबधर गौतम विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। बोर्ड परीक्षा में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज में उसका सेंटर गया था। शुक्रवार को सुबह की पाली में संस्कृत की परीक्षा होनी थी। सुबह छह बजे वह साइकल से परीक्षा देने के लिए निकला। अभी वह ज्ञानपुर- गोपीगंज मार्ग के जगापुर तिराहे के समीप पहुंचा था कि उसी दौरान सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिर और पेट में गंभीर चोट लगने से विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार अक्षय कुमार सरोज पुत्र अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। नाराज ग्रामीणों ने शव को दुर्गागंज तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम केशवनाथ और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed