{"_id":"5f1131e48ebc3e63b42d8a90","slug":"death-of-corona-positive-old-man-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में कोरोना संदिग्ध वृद्ध की मौत, चार दिन पहले तबीयत हुई थी खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में कोरोना संदिग्ध वृद्ध की मौत, चार दिन पहले तबीयत हुई थी खराब
Wed, 22 Jul 2020 12:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही जिले के गोपीगंज कस्बे के अंजही मोहाल निवासी संदिग्ध 60 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार को सुबह मौत हो गई। मौत के बाद लोग सहम गए हैं। गोपीगंज नगर के अंजही मोहाल धईकरान गली निवासी वृद्ध की तबीयत चार दिन पहले खराब हुई थी।
विज्ञापन
तब घरवालों ने गोपीगंज नगर के जिला परिषद बालिका इंटर कॉलेज पर बनाए गए स्वास्थ्य जांच केंद्र में उनकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। घरवाले उन्हें गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर गल्ला मंडी में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन