फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Death of an elderly traveler participating in the padyatra of Sarvseva Sangh.

Bhadohi News: सर्वसेवा संघ की पदयात्रा में शामिल बुजुर्ग यात्री की मौत

Tue, 07 Oct 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Death of an elderly traveler participating in the padyatra of Sarvseva Sangh.
गोपीगंज (भदोही)। राजघाट वाराणसी से निकलकर दिल्ली जाने वाली सर्व सेवा संघ की पदयात्रा में शामिल एक पदयात्री की सोमवार को मौत हो गई। सुबह लॉन के जिस कमरे में वे रुके थे, उसके बेड पर मृत पाए गए। सुबह उठने के बाद सहयात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सर्व सेवा संघ की ओर से वाराणसी के राजघाट से निकली 55 दिवसीय पदयात्रा का छठे दिन रविवार को गोपीगंज पहुंची थी। इसमें शामिल पदयात्री रात्रि विश्राम के लिए गोपीगंज स्थित निजी लॉन में रुके थे। पदयात्रा में देश के करीब 20 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। सौ यात्रियों के जत्थे में श्याम नारायण मिश्र (73) पुत्र मणिलाल मिश्रा निवासी प्रेमनगर गोरेगांव जिला थाणे मुंबई भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग विश्राम करने चले गए। सुबह उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। साथी यात्री उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी चिकित्सक डॉ. आशुतोष यादव के मुताबिक वे मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। उनके सहयात्रियों के मुताबिक उन्हें बीपी व शुगर की समस्या थी। इससे संभव है कि ब्रेन हैमरेज हुआ हो। उनके शव को सुरक्षित आदर्श अतिथि भवन में रखा गया है। जहां पद यात्रियों का एक दल परिजनों के आने का इंतजार कर रहा है। सर्वसेवा धर्म के सचिव अरविंद अंजुम ने बताया कि दुखद घटना से हम सब मर्माहत हैं। परिजनों के आने तक टीम के साथ हम लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed