फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Death of a pregnant married woman in suspicious circumstances

Bhadohi News: संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती विवाहिता की मौत

Mon, 13 Apr 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Death of a pregnant married woman in suspicious circumstances
मृतका किशन देवी। फाइल फोटो
बाबूसराय। औराई के दल्लुपुर गांव में रविवार की सुबह गर्भवती विवाहिता किशन देवी (22) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दी है। वे तीन महीने से मायके में रह रही थी। तीन दिन पहले उसका पति अजय बिंद मुंबई से विदाई कराने के लिए घर आया था। औराई के दल्लूपुर गांव निवासी किशन देवी की शादी मई 2025 में जौनपुर जिले के सर्रया नेवढिया निवासी अजय बिंद से हुई थी। वह आठ महीने की गर्भवती थी। पति अजय मुंबई में नौकरी करता था। दो दिन पहले पत्नी की विदाई कराने आया था। दोनों छत पर सो रहे थे। रविवार की सुबह परिवार के लोग गेहूं काटने गए थे। तभी परिजनों को पता चला कि किशन की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला के गले पर निशान है। इससे फंदा लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed