फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Death after being crushed by a truck of a transporter going to visit Vindhyachal

Bhadohi News: विंध्याचल दर्शन करने जा रहे ट्रांसपोर्टर की ट्रक से कुचलकर मौत

Wed, 15 Apr 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death after being crushed by a truck of a transporter going to visit Vindhyachal
मृतक शैलेश पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : credit
सरोई। भदोही के रजपुरा चौराहे के पास ट्रक से कुचलकर जौनपुर के पंचवल रामपुर निवासी ट्रांसपोर्टर शैलेश पांडेय उर्फ बबलू (50) की मौत हो गई। वे मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने 15 मिनट तक सड़क जाम किया। पुलिस के समझाने के बाद 20 मिनट बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। ट्रांसपोर्टर शैलेश पांडेय रजपुरा चौराहे पर पहुंचे थे कि औराई की ओर से तेज रफ्तार आ रहा ट्रक रजपुरा चौराहे से इंदिरा मिल चौराहे की तरफ मुड़ा। तभी वे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। आक्रोशित लोगों की ओर से सड़क जाम करने की सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक मिश्रा और कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने समझाकर शांत कराया। सीओ अशोक मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article