फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deadly roads after rain

बारिश के बाद जानलेवा हुईं सड़कें

Fri, 21 May 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Deadly roads after rain
सड़कों की दशा सुधरने को कौन कहे और खराब होती जा रही हैं। इंदिरा मिल रेलवे ओवर ब्रिज के सर्विस लेन के लिए धन अवमुक्त हुए महीनों हो चुके हैं। सांसद रमेश चंद बिंद ने इसका शिलान्यास भी किया लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जगह जगह गड्ढे होने से सड़कें जानलेवा हो चुकी हैं। उद्यमियों, व्यवसायियों ने जिलाधिकारी आर्यका आखौरी का ध्यानाकृष्ट करते हुए सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सड़कों की दशा पहले से ही खराब थी। इधर तीन दिनों से हुई बारिश के कारण सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालांकि इन दिनों लॉकडाउन के चलते सड़क पर वाहन कम दौड़ रहे हैं अन्यथा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। सबसे खराब दशा इंदिरा मिल सर्विस लेन की है। इस मार्ग के निर्माण को शासन की मंजूरी मिल चुकी है। शासन ने धन भी जारी कर दिया है। सांसद रमेश चंद बिंद इसका शिलान्यास भी कर चुके हैं लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसके बाद सबसे खराब दशा रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक मार्ग का है। इस मार्ग पर भारी दबाव रहता है। विशेष रूप से भारी वाहनों का इसलिए इस पर बार बार केवल गिट्टी, बोल्डर, राबिश गिरा कर गड्ढों को भर दिया जाता है लेकिन फिर कुछ दिनों में गड्ढे हो जाते हैं। सिविल लाइन मार्ग के गड्ढों को दो माह पूर्व भरा गया है। लेकिन हालिया बारिश से गिट्टियां उखड़ने लगी है। कई जगह पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। इसी मार्ग पर पकरी रेलवा क्रॉसिंग पर गड्ढा हो जाने से मार्ग पर हरदम जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed