{"_id":"5e0e397c8ebc3e87ae37ef5a","slug":"deadly-cold-havoc-continues-bhadohi-news-vns5028871192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा ठंड का कहर जारी, 20 भेड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा ठंड का कहर जारी, 20 भेड़ों की मौत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड का जानलेवा कहर जारी है। तकरीबन दो दर्जन लोगों की जान ले चुकी ठंड ने अब बेजुबानों के लिए भी मुश्किलें बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को एक वृद्धा के साथ ही औराई ब्लॉक क्षेत्र के खरगपुर गांव में एक पशुपालक की 20 भेड़ों की ठंड लगने से मौत हो गई, जबकि 10 भेड़ें गंभीर रूप से बीमार हो गईं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार मवेशियों का उपचार किया।
खरगपुर गांव निवासी राजपति पाल भेड़पालन कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जाता है कि बुधवार की रात उन्होंने अपनी भेड़ों को खुले आसमान के नीचे बाड़े में रख दिया था। कड़ाके की ठंड भेड़ें बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उनमें से 20 भेड़ों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह जब पशुपालक ने बाड़े में जाकर देखा तो भौचक्का रह गया। 10 भेड़ें गंभीर रूप से बीमार होकर मरणासन्न हो गईं थीं। इसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार भेड़ों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने ठंड लगने से मौत की आशंका व्यक्त की।
दूसरी ओर ठंड का सितम जारी रहा। बृहस्पतिवार को 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने जनजीवन की कंपकंपी छुड़ा दी। दिन के नौ बजे तक कोहरे की घनी चादर तनी रही। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण गलन में कोई कमी नहीं थी। लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। दोपहर बाद आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। इससे मौसम के जानकारों ने देर रात बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया। इस पर लोगों ने कहा कि अगर बारिश हुई तो ठंड में और बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ठंड लगने से वृद्धा की गई जान
चौरी: कड़ाके की ठंड से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को ठंड लगने से एक और वृद्ध महिला की जान चली गई। चौरी क्षेत्र के बरवां गांव निवासी स्व. पंचदेव मिश्रा की 80 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी को खेत में जाते समय ठंड लग गई थी। सुबह हालत ज्यादा बिगड़ गई। इससे पहले कि परिवार वाले उपचार के लिए ले जाते, उनकी मौत हो गई ।