फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body thrown in pond after killing assistant teacher in bhadohi police engaged in investigation of this murder case

भदोही: सहायक अध्यापक की हत्या कर तालाब में फेंका शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Apr 2022 10:45 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Apr 2022 10:45 AM IST
सार

भदोही जिले के अमवा गांव निवासी सहायक अध्यापक अरविंद (45) शनिवार शाम से लापता थे। रविवार सुबह उनका शव गांव के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Dead body thrown in pond after killing assistant teacher in bhadohi  police engaged in investigation of this murder case
भदोही में सहायक शिक्षक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के अमवा गांव निवासी सहायक अध्यापक अरविंद (45) की बीती रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में देखा सनसनी मच गई। सहायक अध्यापक अरविंद शनिवार शाम से ही लापता थे। शव मिलने की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। अरविंद का शव जिस तालाब से मिला वह उनके घर से करीब  800 मीटर की दूरी पर है।  चौरी थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी अरविंद घर से करीब पांच किलोमीटर दूर  स्थित जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच  बजे किसी का फोन आया तो वह घर से निकले थे। थोड़ी देर में मिलकर आने की बात कही, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर के आस-पास और गांव में खोजने पर एक गेहूं के खेत में खून दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून के छींटे के आधार पर खोजते हुए परिवार के लोग सुबह तालाब के पास पहुंचे तो वहां भी कुछ खून दिखाई दिया। ऐसे में जब ग्रामीणों ने तालाब में देखा गया तो पत्थर में बंधा शव मिला। शव अरविंद का था। इस बात की जानकारी फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मचा है। हत्या का कारण पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed