फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of youth found hanging in rosewood tree

शीशम के पेड़ में लटकता मिला युवक का शव

Wed, 10 Jun 2020 03:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging in rosewood tree
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कारीगांव-जाजापुर गांव में बुधवार को विजय कुमार यादव (23) पुत्र ध्रुव कुमार यादव का शव शीशम के पेड़ में लटकता मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की गुहार पुलिस-प्रशासन से की है। घर में शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

रोते हुए पिता ध्रुव ने बताया कि पुत्र विजय मंगलवार से ही घर से लापता था, जिसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित ताल में शीशम के पेड़ में शव लटकने की जानकारी लोगों से मिली। मौके पर पहुंचे परिजन शव की शिनाख्त कर बिलखने लगे। शव के पास से शराब की शीशी, नमकीन, खून लगे ब्लेड को पुलिस ने बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विजय दो भाइयों में बड़ा था। 14 जून को घर में मृतक की बहन की शादी पड़ी है। जिसकी खुशी में पूरा परिवार तैयारियों में लगा रहा, लेकिन इस घटना से सारी खुशी गम में बदल गईं। पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ सदर कालू सिंह का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed