फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of Varanasi youth found in a well 300 meters away from police post in bhadohi

Bhadohi: पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर कुएं में मिला वाराणसी के युवक का शव, दो दिन पहले आया था मुंबई से

Sun, 06 Nov 2022 12:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 12:33 PM IST
सार

भदोही जिले के चकभुईधर गांव में पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में रविवार सुबह एक युवक का शव उतराया मिला। युवक की शिनाख्त वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र चंवरभट्टा निवासी मनीष दुबे (30) के रूप में हुई। 
 

विज्ञापन
Dead body of Varanasi youth found in a well 300 meters away from police post in bhadohi
कुएं में शव को देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के चकभुईधर गांव में रविवार सुबह कुएं में एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है। युवक की शिनाख्त वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र चंवरभट्टा निवासी मनीष दुबे (30) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मनीष मुंबई में नौकरी करता था।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही मुंबई से चकभुईधर गांव आया था। शुक्रवार रात में दोस्तों के साथ शराब-मुर्गा की पार्टी के बाद से लापता था। रविवार सुबह उसका शव कुएं से बरामद हुआ। इस बात की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के चंवरभट्टा निवासी धीरज दुबे पूरे परिवार के साथ मुंबई रहते हैं।

विज्ञापन

पुलिस चौकी के पीछे पंपिंग सेट पर की थी पार्टी

उनका पुत्र मनीष चार नवंबर को मुंबई से सीधे चौरी में ऐतिहासिक भरत मिलाप वाले दिन पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसी रात मनीष ने पुलिस चौकी के पीछे पंपिंग सेट पर अपने दोस्तों के साथ मुर्गा- शराब की पार्टी की थी। रविवार सुबह पंपिंग सेट के मालिक नागु दुबे ने उसका शव कुएं में उतराया देखा तो शोर मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या या हादसा...पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Dead body of Varanasi youth found in a well 300 meters away from police post in bhadohi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। स्थानीय लोग शराब पीने के विवाद में हत्या की आशंका जता रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात की पार्टी में चौकी के एक-दो सिपाही भी शामिल थे।

इधर, पुलिस का कहना है कि अत्यधिक नशे के कारण कुएं में गिरने उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है। चौरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आरोपों के आधार पर ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed