{"_id":"65f051611a421d776008c66a","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-well-in-bhadohi-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का कुआं: एक महीने में दूसरी बार कुएं से बरामद हुई लाश, चार दिन से लापता युवक का शव होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का कुआं: एक महीने में दूसरी बार कुएं से बरामद हुई लाश, चार दिन से लापता युवक का शव होने की आशंका
Tue, 12 Mar 2024 06:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:30 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि चार दिन से लापता युवक का शव है। वहीं मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों का आरोप था कि गायब होने की सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Bhadohi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को जखांव क्षेत्र में कुएं में एक युवक की लाश बरामद की गई। एक महीने के भीतर दूसरी बार एक ही जगह पर कुएं से लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। कुएं में मिली लाश लालपुर निवासी राहुल बिंद की बताई जा रही है। वह बीते चार दिनों से गायब है। पुलिस गोताखोरों की मदद से लाश निकालने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
यह है मामला
कोतवाली के केडवारिया स्थित महात्मा गांधी लिंक मार्ग के पास स्थित एक कुएं में मंगलवार को एक युवक की लाश उताराई मिली। कुएं में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। क्षेत्र में लगातार एक ही स्थान पर दूसरे शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
कोतवाल रामबहादुर चौधरी, चौकी प्रभारी संतोष सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को निकालने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक शव को कुएं से नहीं निकाला जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार कुएं में उतराया शव लालपुर जखाव निवासी राहुल बिंद का बताया जा रहा है। वह महाशिवरात्रि के दिन से ही गायब है। उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उनका का आरोप था कि बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। दूसरी तरफ कोतवाल रामबहादुर चौधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव कुएं से निकाले जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि जिस कुएं में युवक का शव उतराया है। उसी से थोड़ी दूर स्थित दूसरे कुएं में बीते 16 फरवरी को हंडिया निवासी हिस्ट्रीशीटर की लाश बरामद हुई थी।