फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   DCM overturned on car, four injured

कार पर पलटी डीसीएम, चार घायल

Mon, 14 Dec 2020 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
DCM overturned on car, four injured
ऊंज के समीप सिक्सलेन पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज/ऊंज। थाने के समीप सोमवार शाम को करीब चार बजे सिक्सलेन पर टायर फटने से अनियंत्रित डीसीएम कार पर पलट गई। इससे कार में सवार चार युवक घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी गोपीगंज भर्ती किया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर तीन को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोइरौना थानाक्षेत्र के छेछुआ निवासी अजीत सिंह (30) पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह, किरण स्वामी (29) पुत्र सूर्यकुमार, विवेक सिंह (29) पुत्र सुरेंद्र सिंह और जौनपुर के नेवढ़िया निवासी नितेश पाठक (29) पुत्र भगवान पाठक कार से सिक्सलेन के दक्षिणी लेन से प्रयागराज जा रहे थे। वहां से मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ते। अभी वे ऊंज के समीप पहुंचे थे कि बगल से जा रहे प्याज, आलू लदे डीसीएम का टायर फट गया। संतुलन बिगड़ने से डीसीएम कार पर जा पलट गया। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

एसओ ऊंज सुशील त्रिपाठी एंबुलेंस से चारों को सीएचसी गोपीगंज लेकर गए। जहां अजीत सिंह, नितेश पाठक ,विवेक सिंह की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़ के भाग गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सिक्सलेन के दक्षिणी लेन पर आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। क्रेन से डीसीएम और कार को हटाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed