फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Daytime temperature rises by 1 degree, nighttime cold and morning and evening melting persists

Bhadohi News: दिन का पारा 1 डिग्री चढ़ा, रात में ठंड सुबह-शाम गलन बरकरार

Tue, 18 Nov 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature rises by 1 degree, nighttime cold and morning and evening melting persists
सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में पांच दिनों बाद सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री पहुंच गया। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप चटख रही। वहीं रात का तापमान स्थिर होने से सुबह-शाम गलन बरकरार रही। शाम होते ही ठिठुरन का अहसास होने लगा है। ग्रामीण अंचल में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठ नजर आए। बदले मौसम के बीच सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 712 रही। जिले में 12 नवंबर को अधिकतम पारा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बदलते मौसम के बीच निरंतर तापमान में कमी आ रही थी। अधिकतम पारा रविवार को 26.5 डिग्री था। सोमवार को एक डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री हो गया। वहीं रात का तापमान 11.9 पर रुका रहा, जो रविवार के मुकाबले 0.2 पॉइंट अधिक रहा। इससे गलन की स्थित बनी रही। शाम होते ही पछुआ हवा चलने से गलन में वृद्धि होने जा रही है। रात आठ बजे के बाद ग्रामीण अंचलों के बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। एक-दो दुकानें खुली नजर आती है। इसके अलावा ग्रामीण रास्तों पर राहगीर मुश्किल से नजर आते हैं। शाम होते ही लोग कामकाज निपटा कर अलावा के पास बैठ जाते हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह मौसम खेती किसान के लिहाज से फायदेमंद है। ऐसे मौसम में गेहूं का जमाव ठीक से होता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed