फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Day temperature increased by 2.8 degrees, humidity increased in the evening

Bhadohi News: दिन के तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी, शाम को बढ़ी उमस

Thu, 08 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Day temperature increased by 2.8 degrees, humidity increased in the evening
ज्ञानपुर। करीब पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद बुधवार को एक बार फिर तल्ख हो गया। अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि हुई है। दोपहर में लोग तेज धूप से परेशान हुए। पूरवा हवा होने के कारण धूप तेज रही। रात के समय उसम से लोगों को परेशानी हुई। बुधवार का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने के कारण मई के पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। अब धीरे-धीरे मौसम की तल्खी बढ़ने लगी है। बुधवार सुबह आसमान में बादलों की जमघट रही। सुबह आठ बजे के बाद बादल छंट गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मौसम की तल्खी बढ़ती गई। शाम पांच बजे के बाद पुन: बादलों का जमघट आसमान में दिखा। इस कारण ठंडी हवाएं चलीं, तो गर्मी से राहत मिली। इससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी सात से आठ दिनों में मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed