{"_id":"6b294c32b37edfbfaefd233ff28ba592","slug":"daughters-will-read-will-educate-the-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां पढ़ेंगी तो परिवार होगा शिक्षित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां पढ़ेंगी तो परिवार होगा शिक्षित
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Mar 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। बेटियां शिक्षित होंगी तो एक परिवार को शिक्षित करेंगी। उन्होंने शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों से आग्रह किया कि बेटियों से पैर न पकड़वाएं। नवरात्र के महीने में वैसे भी बेटियां देवी का स्वरूप होती हैं। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर आगंतुकों का दिल जीत लिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं, वार्डन एवं शिक्षिकाओं की सराहना की। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आसफी सिद्दिकी प्रथम, प्रकृति सिंह द्वितीय, विजयलक्ष्मी तृतीय, प्रतिभा सरोज और ऋचा गुप्ता चतुर्थ, प्रियंका पंचम को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, बीईओ ओम प्रकाश दूबे, राजकुमार मिश्रा, इंदू चंद्र पांडेय, विजयधर पांडेय, राजेश कुमार तिवारी, मिथिलेश तिवारी, सूर्यकांत, मुश्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नामांकन मेले में शिक्षा के महत्व पर डाला प्रकाश
बीआरसी घोसिया में कई स्कूल के बच्चों का लगा जमावड़ा
अभिभावकों से किया आग्रह, नए सत्र में बच्चों का कराएं एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर/घोसिया। एक अप्रैल से शुरू हो रहे शिक्षा सत्र को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र घोसिया पर नामांकन मेला का आयोजन किया गया। इसमें आए अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया।
औराई के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का एडमिशन कराकर उनका भविष्य सुरक्षित करें।
उन्होंने संकुल प्रभारियों, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि वह गांव में प्रत्येक परिवार से मिलकर बच्चों के एडमिशन कराने को कहें। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई जो आसपास के कई गांवों में पहुंची। इस मौके पर मनोज कुमार, गजेंद्र श्रीवास्तव, श्रीकांत पटेल, लालचंद्र पटेल, शिव कुमार शुक्ल, ज्योति, सुप्रीया, नीलम गुप्ता, रामेश्वर तिवारी, सुशील कुमार पांडेय, तबस्सुम और उषा आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर ग्रामसभा समधा खास में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों से परिषदीय स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के लिए कह रहे थे। इस मौके पर सूबेदार यादव, सुभाष चंद्र यादव, मृदुला गुप्ता, तेज बहादुर आदि मौजूद रहे।
न्याय पंचायत केंद्र भिदिउरा पर बृहस्पतिवार को नामांकन मेले का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वह अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय स्कूलों में कराएं।
इस मौके पर रमाकांत, गुलाबधर, सभाकांत, प्रतिभा मिश्रा, अरविंद तिवारी, शोभनाथ, आलोक आदि रहे। अभोली संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दशवतपुर में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर हेडमास्टर विनोद कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान सुग्रीव, दिलीप सिंह आदि रहे।