फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Damage to standing crops due to hailstorm with rain

बारिश संग ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसान

Sun, 18 Apr 2021 07:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Damage to standing crops due to hailstorm with rain
ज्ञानपुर। जिले में मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। शनिवार रात और रविवार को भोर में हुई बारिश और हल्की ओलावृष्टि से खड़ी गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से मड़ाई का काम भी ठप हो गया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

करीब तीन से चार माह तक कड़ी मेहनत कर खेतों में तैयार फसल की मड़ाई करने में जुटे हैं, लेकिन अप्रैल के पहले सप्ताह से मौसम रोज बदल रहा है। करीब 10 दिन पूर्व दो दिन बारिश से चार दिनों तक मड़ाई ठप रहा। मौसम साफ हुआ तो किसान मड़ाई में जुट गए लेकिन शनिवार को मौसम फिर बदला। शनिवार की रात करीब 10 बजे और रविवार को भोर में चार बजे ज्ञानपुर सहित अन्य क्षेत्रों में करीब आधे घंटे की बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृृष्टि भी हुई। इससे खेतों में खड़ी गेहूूं की फसल को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

देवाजितपुर के किसान भोलानाथ उपाध्याय, चकटोडर के कल्लू तिवारी ने कहा कि अभी पूरी मड़ाई नहीं हो सकी है। करीब दो बीघे की फसल की कटाई बाकी है। पिछैती फसल की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे। बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ। सरकार को इसका मुआवजा देना चाहिए। बताते चलें कि जिले में 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई है। अब तक 90 फीसदी गेहूं की कटाई हो चुकी है जबकि 60 फीसदी से अधिक फसल की मड़ाई भी हो गई है लेकिन हर रोज मौसम में हो रहे बदलाव से किसान परेशान हो गए हैं। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को कुछ हद तक नुकसान हुआ है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि प्री मानूसन के कारण बारिश हुई। आगे के दिनों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed