फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dalit family beaten up in bhadohi rib bones broken woman dragged by hair FIR against six people

UP: दलित परिवार को पीटा, तोड़ दी पसली की हड्डी, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; छह लोगों के खिलाफ FIR

Sun, 25 May 2025 10:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 May 2025 10:59 AM IST
सार

यह मामला यूपी के भदोही जिले का है। ऊंज थाना क्षेत्र के एक गांव में फसल चरने की शिकायत पर दलित परिवार को गांव के ही मनबढ़ लोगों ने पीट दिया। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Dalit family beaten up in bhadohi rib bones broken woman dragged by hair FIR against six people
भदोही में दलित परिवार को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के अईनछ गांव में छह लोगों पर मारपीट और एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने एक दलित किसान और उसकी पत्नी को खेत में मवेशियों के घुसने पर आपत्ति जताने पर बेरहमी से पीटा।  

विज्ञापन


गांव निवासी दीपक कुमार पासी ने बताया कि वह एक भूमिहीन दलित किसान हैं। वह किसी और के खेत को अधिया पर लेकर उड़द की फसल उगा रहे थे। आरोप लगाया कि उनके खेत में गांव के ही राजाराम यादव के मवेशी घुस आए और फसल चरने लगे। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो राजाराम यादव भड़क गया और दीपक को जातिसूचक गालियां देने लगा।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने दिलाजीत यादव, अरविंद यादव, राजेंद्र यादव, पार्वती देवी और तारा देवी के साथ मिलकर दीपक और उसके परिवार को मारा पीटा। दबंगों ने लोहे की छड़ो से पिटाई की। यह भी आरोप लगाया कि दीपक की पत्नी सुमित्रा को बालों से पकड़कर खेत में घसीटा, उसकी पिटाई की और कपड़े तक फाड़ डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

मारपीट में दीपक और सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सदस्य के पसली की हड्डी तोड़ देने का भी आरोप है। वहीं, परिवार के अन्य चार सदस्यों को भी मामूली चोटें आईं हैं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजाराम यादव समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed