फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dak sevak dies after being hit by truck, two women injured

ट्रक की चपेट में आने से डाकसेवक की मौत, दो महिलाएं घायल

Fri, 09 Sep 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dak sevak dies after being hit by truck, two women injured
सुरियावां। थानाक्षेत्र के भटेवरा गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार डाकसेवक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। मृतक एकौनी का रहने वाला था। पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

एकौनी गांव निवासी लोलारख सिंह (32) पुत्र गुलाब सिंह बाइक से सुरियावां बाजार आए थे। लौटते समय भटेवरा के पास दो महिलाओं ने हाथ दिया। परिचित देखकर लोलारख ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। वहां से करीब 500 मीटर दूर अंधे मोड़ पर ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे लोलारख के सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोट लगी। जबकि महिला रजिया बेगम और आसिया मामूली रूप से घायल हो र्गइं। आसपास के लोगों ने लोलारख को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां जाते समय रास्ते में लोलारख की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक के मुताबिक ट्रक टेढ़वां के एक व्यक्ति की है। भटेवरा में गिट्टी खाली कर वह वापस लौट रहा था। परिवार वालों के मुताबिक लोलारख पोस्ट आफिस में सीजनल डाक पहुंचाने का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed