फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   cyber crime in bhadohi fraudsters stolen Rs one lakh from woman bank account

Bhadohi: अरमान लेकर बैंक गई थी, आंसू लेकर लौटी, जालसाजों ने महिला के खाते से उड़ाए 1.11 लाख रुपये

Fri, 30 Jun 2023 05:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jun 2023 05:30 PM IST
सार

भदोही जिले के मई हरदोपट्टी निवासी एक महिला के बैंक खाते से जालसाजों ने बीते दो माह में एक लाख 11 हजार 300 रुपये निकाल लिए। महिला जब पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंची तो उसे इसकी खबर हुई। पीड़िता ने एसपी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
cyber crime in bhadohi fraudsters stolen Rs one lakh from woman bank account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के मई हरदोपट्टी निवासी एक महिला अरमान लेकर बैंक पहुंची कि वो अपने खाते से कुछ पैसे निकालेगी और जरूरत का सामान खरीदेगी। मगर बैंक में महिला को बड़ा झटका लगा। वहां उसे पता चला कि उसके खाते में मात्र 144 रुपये है। यह भी पता चला कि बीते दो माह में उसके खाते से एक लाख 11 हजार 300 रुपये की निकासी हुई है।

विज्ञापन


यह जानकर महिला ने अपना सिर पकड़ लिया। उसकी आखों से आंसू निकल आए। पीड़िता ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। मई हरदोपट्टी निवासी पीड़िता पुष्पा देवी का खाता चौरी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में हैं। एसपी को दिए पत्र में कहा कि 26 जून को जब शाखा में कुछ पैसे निकालने गई तो पचा चला कि मेरे खाते में मात्र 144 रुपये हैं।
विज्ञापन


स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 19 फरवरी से 13 अप्रैल 2023 के बीच अलग-अलग तारीख में एक लाख 11 हजार 300 रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़िता ने पत्र में यह भी बताया कि उसने अंतिम बार 12 नवंबर 2022 को मई चौराहा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में आधार से उसने एक हजार निकाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से उसने खाते से एक रुपये नहीं निकाले। आरोप लगाया कि इस बारे में जब ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से पूछताछ की तो उसने जवाब देने में आनाकानी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed