फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CVO sahib... the crop is trampling the left animal, deliver the cowshed

सीवीओ साहब...छुट्टा पशु रौंद रहे फसल,पहुंचाएं गोशाला

Thu, 01 Sep 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
CVO sahib... the crop is trampling the left animal, deliver the cowshed
दुर्गागंज। छुट्टा पशुओं से बर्बाद हो रही फसल बचाने के लिए किसानों ने बृहस्पतिवार को शेरपुर-गोपलहां गांव में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि किसानों की फसल बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने शासन के निर्देशों का पालन नहीं कराया तो मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। किसान बाबा तिवारी ने बताया कि प्रकृति के साथ न देने के कारण किसान कर्ज लेकर खेतीबारी कर लिए हैं। लेकिन खेतों में पहुंच कर छुट्टा पशु धान, दलहनी, तिलहनी, सहफसली खेती को रौंद दे रहे हैं। नन्हे गौतम ने कहा कि पशु संरक्षण समिति की ओर से 21 अस्थायी और दो स्थाई गोशालाओं का संचालन कराकर लगभग छह हजार छुट्टा पशुओं को संरक्षित कराया जा रहा है। संरक्षित पशुओं के तीन गुना मिश्राईनपुर, शेरपुर-गोपलहां, गौरा, अभोली में सड़कों से लेकर खेतों तक विचरण कर रहे हैं। जबकि शासन ने निर्देश जारी किया है कि फसल को नुकसान पहुंचाने वाले पशुओं को गोशाला में संरक्षित कराया जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी उठाने वाले दूर-दूर तक नजर नहीं आते। पशुओं को छोड़ कर जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए, इस आदेश का भी कोई असर नहीं है। किसानों की समस्या दूर न होने पर वे एकजुट होकर डीएम का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में दारा बिंद, मतई गौतम, चंदर गौतम, गोलू ,विशाल पांडेय, कन्हैया शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed