फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CT scan machine will be installed in 100 bed hospital

100 शैय्या अस्पताल में लगेगी सीटी स्कैन मशीन

Mon, 05 Sep 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine will be installed in 100 bed hospital
ज्ञानपुर। सरपतहां में निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल परिसर में ही सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। महाराजा चेतसिंह और महाराजा बलवंत सिंह जिला चिकित्सालय में पर्याप्त जगह न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। दीपावली से पूर्व मशीन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को सरकार बेहतर करने में जुटी है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन संग अन्य जरूरी उपकरण सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराए जा रहे हैं, जिससे गरीब लोगों को महंगी जांच की सुविधा नि:शुल्क मिल सके। करीब छह महीने पूर्व मुख्यमंत्री ने सूबे के 10 जिलों में सीटी स्कैन मशीन लगाने की घोषणा की थी, जिसमें भदोही भी शामिल है। विभाग की ओर से पहले मशीन को महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल में लगाने की तैयारी की गई, लेकिन जगह की कमी होने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर में स्थापित करने की व्यवस्था की गई। यहां भी पर्याप्त जगह न होने के कारण अब 100 शैय्या अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने पर मुहर लगाई गई है। मशीन स्थापित करने के लिए एक हजार स्क्वायर मीटर जगह होनी चाहिए, जबकि एमबीएस और एमसीएस में 900 स्क्वायर मीटर ही जगह मिल रही है। दूसरी ओर सौ शैय्या अस्पताल में स्थित टीबी अस्पताल से दवा भंडारण कक्ष को खाली कराया जाने लगा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि 100 शैय्या अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर से पत्र शासन को भेज दिया गया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास वेयर ड्रग हाउस नहीं है। इसलिए विभाग दूसरे भवनों में दवाएं आदि रखवाता है। मशक्क्त के बाद अब ड्रग हाउस बनाने के लिए ज्ञानपुर से सटे तिवारीपुर में जगह चिह्नित की गई है। प्रशासन की स्वीकृत मिलने के बाद काम शुरू होगा। सीएमओ ने बताया कि जमीन का सर्वे कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed