{"_id":"65cd0a48c8756a815a053154","slug":"crops-damaged-due-to-hailstorm-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-108804-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ओले गिरने से फसलों को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ओले गिरने से फसलों को हुआ नुकसान
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंगलवार की रात को शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार भोर तक जारी रहा। रात एक बजे के करीब ओले पड़े। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मटर, सरसों, सब्जी का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। तापमान में गिरावट आई है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। भोर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।
ओले पड़ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं हैं। बारिश और ओले से सरसों, मटर, टमाटर आदि के पैदावार पर 15 से 20 फीसदी तक गिरावट के आसार हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि ओलावृष्टि से सब्जी और तिलहनी फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। टमाटर, मटर और सरसों की फसलों काफी नुकसान हुआ है। ओला पड़ने के बाद टमाटम में फंगस लगता है।
ज्ञानपुर, मोढ, गोपीगंज, सुरियावां, ऊंज, चौरी, भदोही, दुर्गागंज आदि सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार रात को ओला गिरा। बुधवार को दिनभर बादल छाया रहा, दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द भरी हवाओं के आगे वह भी धूप भी फीकी रही। शाम होते ही गलन में वृद्धि हुई। बारिश के कारण ग्रामीण अंचलों की अधिकांश मार्ग कीचड़ में सन गई। जिससे आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट:
10 मिमी हुई बारिश:
ज्ञानपुर। बेजवां मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10 मिमी बारिश हुई। 12 किमी के रफ्तार से सर्द हवाएं चली। अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कहा कि बृहस्पतिवार से मौसम साफ होना प्रारंभ होगा।