{"_id":"695811b863476b9e310d7af4","slug":"criminal-records-of-nine-miscreants-revealed-six-new-gangs-registered-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-136996-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नौ बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट, छह नए गैंग पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नौ बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट, छह नए गैंग पंजीकृत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में अपराध पर रोकथाम के लिए नए साल के पहले ही दिन पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एसपी ने लूट, हत्या, तस्करी सहित अन्य मामलों में 55 बदमाशों पर कार्रवाई की। इसमें नौ की हिस्ट्रीशीट खोली गई जबकि 28 पर गैंगेस्टर एक्ट की संस्तुति की गई। छह नए गैंग पंजीकृत कर 12 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री की ओर से अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जिले की पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त है। गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर से लेकर इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। नए साल के पहले दिन कई अपराधियों पर कार्रवाई की गई। इसमें भदोही, ऊंज, ज्ञानपुर, औराई, सुरियावां, दुर्गागंज, चौरी, गोपीगंज, कोइरौना थाने से जुड़े अपराधी शामिल हैं। सभी हत्या, लूट, डकैती, मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त है। सभी के खिलाफ छह से लेकर दर्जन भर से अधिक मुकदमे जिले और दूसरे जनपदों में दर्ज है। एसपी ने बताया कि सभी नौ थानों में 55 अपराधियाें के खिलाफ कार्रवाई की गई। 12 अपराधी ऐसे हैं जो मनबढ़ किस्म के हैं, उनके खिलाफ थानों में मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे बदमाशों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया। 28 लोगों के छह गैंग को पंजीकृत कर उनके खिलाफ गैंग्स्टर की प्रक्रिया शुरू की गई है। थानेवार रिपोर्ट के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उनके खिलाफ गैंग्स्टर की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है, उसे जब्त किया जाएगा। बताया कि लगातार हो रही घटनाओं पर थानावार अपराध समीक्षा की गई तो ऐसे लोगों की संलिप्तता सामने आई। यह छिनैती, चौरी, बाइक लूट आदि, साइबर ठगी करने वालों में शामिल रहे हैं।
छह नए गैंग पंजीकृत किए गए है। इनकी संपत्ति सरकार के पक्ष में जब्त की जाएगी। 12 बदमाशों पर गुंडा एक्ट और नौ की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन पर पुलिस की नजर है। इनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
छह नए गैंग पंजीकृत किए गए है। इनकी संपत्ति सरकार के पक्ष में जब्त की जाएगी। 12 बदमाशों पर गुंडा एक्ट और नौ की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन पर पुलिस की नजर है। इनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन