{"_id":"5ffb4e6e8ebc3e2efc2b5d32","slug":"crimes-abound-in-bhadohi-theft-of-17-lakhs-by-breaking-lock-of-two-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो कमरों का ताला तोड़कर 17 लाख की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो कमरों का ताला तोड़कर 17 लाख की चोरी
Mon, 11 Jan 2021 12:28 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के अदनपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर 15 लाख के गहने और दो लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव के ही दो अन्य घरों का ताला चटकाया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। चकापुर में भी चोरों ने एक घर में चोरी का असफल प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
औराई के तिऊरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अदनपुर निवासी आरा संचालक संतोष कुमार मिश्रा और अशोक कुमार मिश्रा का परिवार प्रतिदिन की तरह शनिवार को खाना आदि खाकर सो गया। परिवार वालों का आरोप है कि देर रात चोर छत से होकर अंदर घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर बाक्स में रखा नकदी और जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन
पीड़ितों के मुताबिक चोर दो लाख नकद और 15 लाख के गहने ले गए। चोर यहां के बाद गांव के ही पवन कुमार और पारसनाथ मिश्र के घर में दो कमरे का ताला तोड़कर खंगाला, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। उसके बाद चोर चकापुर गांव निवासी सतीश चौबे के घर गए और दरवाजा खटखटाया। वहां पर सतीश की मां निकली तो चोर धमकाकर चले गए।
विज्ञापन
रविवार की सुबह सूचना मिलने पर पीआरवी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित संतोष मिश्र ने कहा कि चोर गहने और नकदी के अलावा अन्य सामान नहीं ले गए। बाक्स में कपड़े आदि पहले जैसे ही पड़े हैं। ग्रामीणों ने चोरी के खुलासा के लिए पुलिस से डाग स्क्वॉड बुलवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि चोरी के बाद चोर मौके पर गंदगी भी फैला दिए हैं। सीओ औराई लेखराज सिंह ने कहा कि चोरी की घटना हुई है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। कहा कि पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।