{"_id":"7b1374c6b4529ab462f0c5faf193ac77","slug":"weaver-s-house-two-lakh-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकर के घर से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुनकर के घर से दो लाख की चोरी
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह परिवार के लोग घर में बिखरा सामान देखकर चकित हो गए। एक पखवारे पूर्व ही घर में शादी समारोह संपन्न हुआ था। इसके चलते अभी कुछ महिला रिश्तेदार भी थीं। उनके भी सामान पर चोरी हो गए। जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घर से थोड़ी दूर सिवान में अटैची, बाक्स और अन्य सामान टूटी हालत में मिले।
अहिमनपुर निवासी मनोज, सनोज और विनोद तीनों सगे भाई एक ही मकान में रहते हैं। उनके पिता का निधन हो गया है। गत सात जून को उनके घर में सबसे छोटे भाई सनोज की शादी थी। शादी के दौरान आए कुछ मेहमानों को दोनों बड़े भाई उनके घर छोड़ने गए थे। घर पर सिर्फ सनोज था। वह भी घर से बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात में पहुंचे चोर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और पूरा घर खंगाल डाला। भुक्तभोगी के मुताबिक बक्से, अटैची आदि में रखे कैश और जेवरात समेत तकरीबन दो लाख का माल चोरों ने समेट लिया। सुबह सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार और रिश्तेदारी के महिलाओं के जेवर चोरी होने से रोने-पीटने लगी। पीडि़त परिवार की ओर से पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है। मनोज, सनोज ने बताया कि आठ हजार नकदी समेत दो लाख रुपये से अधिक का सामान उड़ा दिया।