फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   They used to sell stolen goods and share money person with bounty of 25 thousand arrested from Maharashtra

UP: चोरी के सामान को बेच पैसा बांट लेते थे, 25 हजार के इनामी को महाराष्ट्र से किया अरेस्ट; दो साल से थी तलाश

Wed, 20 Aug 2025 05:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 05:28 PM IST
सार

एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरों के गैंग लीडर को महाराष्ट्र से अरेस्ट किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद ये लोग चोरी के पैसे बांटकर कुछ दिन तक इधर-उधर हो जाते थे। इस पर टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
They used to sell stolen goods and share money person with bounty of 25 thousand arrested from Maharashtra
आरोपी की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: ज्ञानपुर जिले की एसओजी और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सोमवार को टीम ने गैंगेस्टर के आरोपी एवं 25 हजार के इनामी प्रमोद दूबे को महाराष्ट्र के विरार से गिरफ्तार कर लिया। उसके गैंग के दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह गैंग के साथ घरों में सेंधमारी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2023 को गोपीगंज के अंजही मोहाल निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने तहरीर दी थी कि उनकी दुकान का शटर तोड़कर किराना और जनरल स्टोर का सामान संग नगदी चोरी किया गया।
विज्ञापन


दो सितंबर 2023 उचेठा निवासी महेश तिवारी ने तहरीर दिया कि मेरे घर में घुसकर घरेलू कीमती सामान चोरी कर लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

तीन सितंबर 2023 को पुलिस ने मोरवा नदी के पास चेकिंग के दौरान दिनेश कुमार उपाध्याय निवासी अवसानपुर चौरी और बृजेश कुमार यादव निवासी सिधवन गोसाईपुर जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि गैंगलीडर प्रमोद कुमार दूबे निवासी बढ़ौना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

एसपी के निर्देश पर फरार चल रहे प्रमोद दूबे और उसके सहयोगियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। करीब दो साल से फरार चल रहे प्रमोद दूबे पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। गठित टीम ने 18 अगस्त को गैंग लीडर प्रमोद दूबे को महाराष्ट्र के विरार रोड थाना विरार जिला पालघर से गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गैंग के साथ सेंधमारी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता। चोरी के सामान को बेचकर पैसा आपस में बांट लेते। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, चंद्रशेखर राय, मिथिलेश सिंह, गोविंद सिंह यादव, श्याम बहादुर यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, हरिकेश यादव, बृजेश सिंह सूर्यवंशी, नागेंद्र यादव, हिमांशु सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed