{"_id":"59a9bbd84f1c1bf1278b4c96","slug":"teacher-s-body-found-hanging-from-a-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका हुआ मिला शिक्षक की पत्नी का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका हुआ मिला शिक्षक की पत्नी का शव
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पुरानी देहाती मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह 11 बजे कमरे में शिक्षक की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मायके वालों ने विवाहिता को मानसिक पीड़ित बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इलाहाबाद के सराय ममरेज थानाक्षेत्र के गोठहां निवासी नागेंद्र यादव प्राथमिक विद्यालय अमिलहरा में सहायक अध्यापक हैं। वह अपनी पत्नी गुड़िया के साथ पुरानी देहाती में कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वह विद्यालय चले गए। सुबह करीब साढ़े 10 बजे दूधिया दूध लेकर आया और दरवाजा खटखटाया। कुछ देर बाद कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो गुड़िया (33) का शव फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर वहां काफी लोग जुट गए। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस, सीओ ज्ञानपुर रामकरन के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मायके वालों की ओर से कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो बेेटे और एक बेटी है। ज्ञानपुर सीओ रामकरन ने कहा कि मायके वालों ने तहरीर नहीं दी, जिससे कोई कार्रवाई नहीं की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।