फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shiva temple theft , road jam

शिव मंदिर से त्रिशूल चोरी चक्काजाम

Sat, 10 Jan 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sat, 10 Jan 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shiva temple theft , road jam
इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


 पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम ज्ञानपुर परवेज अहमद, सीओ भदोही एपी सिंह के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।


पाली बाजार से सटे अति प्राचीन शिव मंदिर में कुछ दिन पहले हुए चोरी का मामला थमा भी नहीं था कि गुरुवार की रात नागमलपुर गांव स्थित पुराने शिव मंदिर से कीमती धातु से निर्मित त्रिशूल चोरी हो गया।

 आक्रोशित ग्रामीणों ने ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि त्रिशूल अष्टधातु का था। एसडीएम ज्ञानपुर व सीओ भदोही एपी सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में घटना का खुलासा नहीं होने पर दुबारा चक्काजाम करेंगे। उधर, करीब 50 मीटर दूरी पर अरहर के खेत में मंदिर का गुंबद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शन में सुरेंद्र पांडेय, गोरेलाल, डा. सूर्यमणि यादव, साहब तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed