{"_id":"571bd99c4f1c1b967f8b4dcf","slug":"police-careless","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ हादसों के समय जागता है प्रशासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर्फ हादसों के समय जागता है प्रशासन
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ग्राफ
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
देश की राजधानी नई दिल्ली में आतंकवादी हमला हो या मुंबई में हादसों के बाद प्रशासनिक अमला चंद दिनों के लिए जाग जाता है, लेकिन उसके बाद सभी प्रमुख स्थलों की सुरक्षा राम भरोसे हो जाती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों से लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे भी महफूज नहीं हैं। एक कोने से दूसरे कोने में लावारिस बैग और बोरियां घंटों पड़ी रहती हैं, लेकिन कोई देखने तक नहीं पहुंचता। हालांकि इसके बाद भी पुलिस प्रशासन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होने दावा करता रहता है।
शनिवार को वाराणसी कचहरी में जिंदा बम मिलने की खबर से जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया। वाराणसी कचहरी में बम मिलने की सूचना पर शनिवार को जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पूर्वांचल में आतंकी गतिविधियों की आशंका के मद्देनजर हरकत में आई पुलिस ने स्टेशन, रोडवेज, व्यस्त चौराहों समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर छानबीन की। हालांकि इसके बाद भी कहीं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही साफ देखी गई। दीवानी कचहरी के गेट पर पुलिस तैनात रही, लेकिन अंदर संदिग्ध हालात में कई सामान दिखने के चलते सुरक्षा में चूक नजर आई। पुलिस कप्तान पीके मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगहबानी की जा रही है। कहा कि सोमवार से प्रमुख स्थलों की नियमित जांच कराई जाएगी।