{"_id":"b737c74eb2cfe462202547eafd11c8fe","slug":"man-s-body-was-found-in-the-well-the-possibility-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में उतराया मिला शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में उतराया मिला शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sun, 28 Dec 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगापुर गांव के पास शनिवार की शाम ट्यूबवेल के कुएं में 35 वर्षीय युवक का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया है। खबर लगते ही वहां सैकड़ाें लोगों की भीड़ उमड़ गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए।
शनिवार की शाम जगापुर के कुछ युवक नहर के किनारे से गुजर रहे थे। वहां से उठ रही दुर्गंध को भांपकर आसपास देखा तो कुछ नहीं दिखाई दिया। कुएं के पास जाकर देखा तो उसमें एक 35 वर्षीय युवक का शव उतराया हुआ था।
यह देख युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां सैकड़ाें की भीड़ पहुंच गई। हादसे की खबर लगते ही कोतवाली प्रभारी रमेश पांडेय, सीओ ज्ञानपुर जितेंद्र दूबे समेत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। देर रात तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की शर्ट के कालर पर एमपी सतना अंकित था। शव से उठ रही दुर्गंध से आशंका जताई जा रही है कि दो दिन वह कुंए में गिरा या हत्या कर फेंका गया। कोतवाली प्रभारी रमेश पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने क बाद स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या की गई या वह कुएं में गिरने से उसकी मौत हुई है।