फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Failed to plunder miscreants shot worker

लूट में नाकाम बदमाशों ने कर्मी को मारी गोली

Sat, 08 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Failed to plunder miscreants shot worker
बदमाशों की गोली से घायल अशर्फी यादव।
थाना क्षेत्र के माधोसिंह में स्टेशन के पास शुक्रवार को शाम चार बजे बैंक से पैसा निकालकर कालीन कंपनी कर्मी से लूट में नाकाम रहे बदमाशों ने गोली मार दी। गोली और कर्मी की शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने से बाइक सवार बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के इस कदम से क्षेत्र में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


   खमरिया स्थित हेल कंपनी में कर्मचारी अशर्फी यादव (45) शुक्रवार को यूनियन बैंक आफ इंडिया की औराई शाखा से एक लाख 30 हजार रुपये निकालकर खमरिया जा रहे थे। माधोसिंह स्टेशन के कंटेनर डिपो के  आगे चीनी मील रोड पर पहुंचे थे कि  बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और डिग्गी खोलकर उसमें रखे पैसे समेत बैग निकाल लिए। हिम्मत दिखाते हुए अशर्फी बदमाशों से भिड़ गए और पैसे से भरा बैग छिनकर शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद बैग लेकर वे तेजी से पास के घर में जा घुसे। बदमाशों ने बैग वापस छिन लेने पर अशर्फी के पैर में गोली मार दी। तब तक शोर सुनकर खेत में घास छिल रही महिलाएं भी पहुंच गई। तब तक बदमाश बाइक  फरार हो गए। देर रात औराई पुलिस सूचना पाकर कर्मी को लाकर सीएचसी में भर्ती कराकर मुआयना कराया। सीओ सुशील कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है, लेकिन मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed