फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cash and millions of jewelery stolen

नकदी और लाखों के आभूषण चोरी

Tue, 28 Mar 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भदोही
अमर उजाला ब्यूरो/भदोही Updated Tue, 28 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जगापुर पड़ान गांव में शनिवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह गांव के लोगों को खेत में तोड़े कर फेकें गए बक्शे से चोरी की जानकारी हुई।
 मौके पर गांव और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के एक दिन बाद सोमवार को दिल्ली से घर पहुंचे गृहस्वामी के पुत्र की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। भुक्तभोगी ने दावा किया कि चोरों ने जेवर, नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ फेर दिया है।         
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के जगापुर गांव की पड़ान बस्ती निवासी श्यामधर पांडेय के मकान में शनिवार की रात छत के रास्ते चोर घुस गए। चोर अंदर पहुंचने के बाद विभिन्न कमरों में रखे जेवर, नकदी समेत कीमती सामान से भरे बक्शों को उठा ले गए। बक्शों को खेत में ले जाकर उसे तोड़ने के बाद उसमें से रखे सभी जेवर और अन्य सामान उठा ले गए। सुबह शौच के लिए खेत की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने टूटे बक्शे को देखा। इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। घर में बक्शे न मिलने और सामान बिखरे होने पर परिवार के लोग भौचक रह गए। मौके पर जाकर देखा तो सभी बक्शे टूटे थे और सामान भी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रह रहे श्यामधर के पुत्र अशोक कुमार को जानकारी हुई तो वह सोमवार को घर पहुंचे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर लाखों के सामान चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed