फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bike rider dies due to tractor collision

यूपी: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर 

Sun, 17 Jan 2021 07:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 Jan 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to tractor collision
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के भुलईपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सहित शव को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके पाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


रविवार को जौनपुर जिले के सुरेरी निवासी सुरेश सिंह व विजय गिरी बाइक से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कालिकाधाम मई मार्ग के भूलईपुर के पास पहुंचे। पीछे से आ रही ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस घटना में बाइक पर बैठे साठ वर्षीय विजय गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल विजय को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भेजा जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed