फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Acid-fired guilty 10 years in jail

तेजाब से जलाने वाले दोषी को 10 साल कैद

Tue, 28 Jun 2016 01:28 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Tue, 28 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Acid-fired guilty 10 years in jail
Jail
एडीजे द्वितीय एससीएसटी कोर्ट अंगद प्रसाद की अदालत ने सोमवार को तेजाब फेंककर जलाने के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। एक साल पुराने मामले में यह फैसला सोमवार को आया है।
विज्ञापन


 सुरियावां के बिहियापुर में एक जून 2015 को पंचूराम सरोज के घर बारात आई थी। बारातियों के लिए आर्केस्ट्रा की व्यवस्था की गई थी। रमाशंकर सरोज का लड़के प्रेमप्रकाश और लवकुश भी आर्केस्ट्रा देखने गए थे। वहां पर पड़ोसी चंदन कौशल भी मौजूद था। नाच-गाने के दौरान प्रेमप्रकाश और चंदन कौशल में विवाद हो गया। उसी दौरान चंदन ने प्रेमप्रकाश को जान से मारने की धमकी देने के साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


दूसरे दिन दो जून को शाम पांच बजे चंदन कौशल अपने भाई मन्नन कौशल के साथ प्रेमप्रकाश के घर पहुंचा और गाली गलौज देने के साथ ही घर के सदस्यों पर तेजाब फेंक  दिया। इसमें रमाशंकर सरोज, प्रेमप्रकाश और रमाशंकर की भतीजी गंभीर रूप से झुलस गए थे। पुलिस ने आरोपी चंदन और मन्नन कौशल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326क, 504/34 और दलित उत्पीड़न की धारा 3 (2) 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में कुछ गवाह बयान से मुकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश अंगद प्रसाद ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद आरोपी चंदन कौशल को 10 वर्ष का सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से पैरवी विनोद कुमार सिंह ने की। इस दौरान अदालत में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed