फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुलिस ने बरामद की 506 पेटी शराब

पुलिस ने बरामद की 506 पेटी शराब

Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की 506 पेटी शराब

विज्ञापन
ऊंज। लोकसभा चुनाव के मद्देेनजर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में स्वाट और ऊंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सोमवार को सुबह 11 बजे चेकिंग के दौरान थाने से चंद कदम दूर डीसीएम में भरी हुई करीब 506 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस की मानें तो शराब चुनाव में प्रयोग के लिए लाई जा रही थी। इसकी कीमत करीब 20 लाख बताई गई।
ऊंज थाने में सोमवार को घटना का अनावरण करते हुए एसपी राजेश एस ने कहा कि चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस और प्रशासन की सक्रियता बढ़ा दी गई है। प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर की सीमाओं पर वाहनों की गहन तलाशी की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस और स्वाट टीम रमाशंकर यादव चाय की दुकान के समीप चेकिंग कर रही थी। पुलिस की चेकिंग देख दुझन से 50 मीटर दूर ही डीसीएम यूपी 70 टी 2869 को छोड़कर चालक फरार हो गया। संदेह होने पर डीसीएम की तलाशी ली गई तो उसमें बांबे स्पेशल व्हिस्की की 506 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। 180 मिली लीटर की कुल 24 हजार 288 बोतलें मिलीं।
विज्ञापन

एसपी ने शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख बताई। अवैध शराब को जब्त कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई की गई। एसपी ने बरामदगी करने वाली टीम की पीठ थपथपाई और सक्रिय होकर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। टीम में स्वाट प्रभारी अजय सिंह सेंगर, मेराज खान, सचिन झा, अनिरूद्ध सिंह, नरेंद्र सिंह, अजय यादव, राधेश्याम कुशवाहा, सर्वेश राय, सुभाष सिंह संग ऊंज थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह आदि रहे। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed