फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फेसबुक से दोस्ती कर छह साल तक किया शोषण

फेसबुक से दोस्ती कर छह साल तक किया शोषण

Wed, 03 Apr 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक से दोस्ती कर छह साल तक किया शोषण

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कौशांबी निवासी एक अध्यापक जौनपुर की एक विवाहिता को फेसबुक के जरिए अपने जाल में फंसाकर छह साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वहां से भागकर मंगलवार को गोपीगंज पहुंची विवाहिता ने महिला थाने में आप बीती सुनाई।

गाजीपुर जिला निवासी एक युवती की शादी जौनुपर के सिंगरामऊ में हुई थी। छह वर्ष पूूर्व कौशाबी जनपद के चांद खमरिया निवासी एक सहायक अध्यापक से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती इस कदर बढ़ी कि वह उससे मिलने प्रयागराज के झूंसी बाजार जा पहुंची। इसके बाद से उक्त अध्यापक ने लगातार छह साल से अपने साथियों संग उसका शारीरिक शोषण करता रहा। गत दिनों वह किसी तरह वहां से भागकर गोपीगंज के बघेल छावनी के पास भटक रही थी। इसी दौरान महिला भाजपा नेत्री रेनू पांडेय कि निगाह उस पर पड़ गई। पूछताछ के दौरान युवती ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। वह भाजपा के एक विधायक पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है।इसके बाद वह उसे 181 महिला हेल्पलाइन के हवाले कर दिया गया। उसके शरीर पर मारपीट के कई निशान बताए जा रहे थे। महिला पुलिस और अधिवक्ताओं के माध्यम से उसे सीजेएम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मेडिकल जांच कराने तक उसे नारी निकेतन के हवाले कर दिया गया है। उधर एसपी राजेश एस ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं आया है। पता कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed