फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   किशोर को अगवा करने के शक में ग्रामीणों ने पीटा

किशोर को अगवा करने के शक में ग्रामीणों ने पीटा

Fri, 01 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
किशोर को अगवा करने के शक में ग्रामीणों ने पीटा
किशोर को अगवा करने के शक में ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन

भदोही।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा एक किशोर को बहला फुसला कर ले जाते पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इसकी खबर गांव में फैलते ही अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा डायल-100 को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कोतवाली ले आई।

ग्रामीणों ने बताया कि निर्मला विद्या मंदिर स्कूल के पास से उक्त एक सगड़ी चालक एक युवक को साथ लेकर जा रहा था। किसी को शक हुआ तो किशोर से पूछताछ करने लगा। इस पर व्यक्ति को घबराहट हुई और वहां से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर लोगों को शक पुख्ता हो गया और उसे पकड कर जमकर पीटा। ग्रामीणों के अनुुसार, पकड़े गए व्यक्ति के पास नशीली गोलियां भी मिली हैं। सूचना पर पहुंची-100 डायल की पुलिस ने मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया जो उसे कोतवाली ले आई। इस बाबत कोतवाली पुलिस ने बताया कि अगवा करने जैसी कोई बात नहीं है। उक्त व्यक्ति कबाड़ी है और घूम-घूम कर कबाड़ खरीदता है। कोतवाली प्रभारी एनके पांडेय ने कहा कि कबाड़ी को हिरासत में रखा गया है। आवश्यक छानबीन के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed