फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शौचालय निर्माण के विवाद में छह घायल

शौचालय निर्माण के विवाद में छह घायल

Sat, 18 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के विवाद में छह घायल
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। तिलंगा गांव निवासी राम बहादुर सिंह अपने घर के बगल सरकारी शौचालय का निर्माण करा रहे थे। उनके पड़ोसी राकेश सिंह किसी बात को लेकर विरोध करने लगे। इसी पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें समिता देवी (28) पत्नी राम बहादुर सिंह, किरण देवी (26) पत्नी बबलू सिंह और निर्मला देवी (55) पत्नी दलगंनज सिंह घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से राकेश सिंह (27), संतोष कुमार सिंह (30) और दिनेश सिंह (41) घायल हो गए। सभी घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed