फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sat, 30 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने भीटी बार्डर पर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक बोलेरो और 15 दुपहिया बरामद किया। गिरोह में शामिल तीन अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसपी सचिंद्र पटेल ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चोरी की बढ़ती घटनाओं के रोकथाम के लिए सीओ ज्ञानपुर यादवेंद्र यादव के नेतृत्व में स्वाट टीम, दुर्गागंज, ऊंज और सुरियावां पुलिस को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। बृहस्पतिवार की रात को मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 15 दोपहिया, एक चार पहिया वाहन के साथ सात बाइक के कटे पार्ट्स बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी इलाहाबाद, जौनपुर, मिर्जापुर जैसे सीमावर्ती जिलों से वाहन चुराते और दूसरे जिलों में बेचते। जो वाहन नहीं बिक पाता उसे कबाड़ में बेच देते। एसपी ने बताया कि कहीं से वाहन चुराने के बाद वे पार्किंग आदि में उसे खड़ा कर देते। दो से तीन बाद वहां से निकालकर अन्यत्र ले जाते। पुलिस के हत्थे चढ़े राहुल कुमार पुत्र शिव बरन निवासी उग्रसेनपुर इलाहाबाद, प्रवीण कुमार सरोज पुत्र राजीत राम सरोज निवासी रस्तीपुर इलाहाबाद हैं, जबकि राजन सोनी, सनी भरतीय और मुलायम बिंद अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed