{"_id":"5c1e85ddbdec2256cf3e8215","slug":"71545504221-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास
विज्ञापन
रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के मेनरोड पर फिनो पेमेंट बैंक का संचालक से बाइकसवार अज्ञात बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छिनने का प्रयास किया। पीड़ित ग्राम पिपरी निवासी गुरूइच्छा प्रसाद मौर्य की तहरीर पर जांच कर रही है।
पीड़ित ने घटना वाली शाम पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर को बैग में नगद रुपये लेकर प्रतिदिन की भांति बाइक से पिपरी अपने घर जा रहा था। कोआपरेटिव सोसाइटी के पास पहुंचने पर पीछे से एक मोटरसाइकल सवार तीन लोग उसके बगल में आए और धक्का देकर उसे बाइक सहित गिरा दिए। हलांकि उनकी मंशा भांप कर उसने अपना बैग संभाल लिया और शोरगुल मचाकर कुछ ग्रामीणों को जुटा लिया। लोगों की भीड़ से घबराकर बदमाश भाग खड़े हुए। इस संबंध में कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरह की तहरीर आई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।