{"_id":"5c13ec58bdec225a25657ba8","slug":"71544809560-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड पुलिस ने महिला को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झारखंड पुलिस ने महिला को उठाया
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली के जंगीगंज बाजार में शुक्रवार को धमकी झारखंड पुलिस एक महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इससे बाजार में खलबली मच गई। महिला पर आरोप था कि उसने अपने भाई की बेटी को जहर देकर मार दिया था। झारखंड के जमुआ गिरडी निवासी जमुना देवी (35) पत्नी बरमदेव गत कई साल से जंगीगंज बाजार में मजदूरी करती है। आरोप है कि कुछ दिन पहले वह अपने घर गई थी। वहां भाई से विवाद को लेकर महिला ने उसकी चार वर्षीय बेटी रानी को जहर देकर मार दिया था। घटना के बाद वह जंगीगंज बाजार चली आई।