फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ढिबरी ऊपर गिरने से युवती की झुलसकर मौत

ढिबरी ऊपर गिरने से युवती की झुलसकर मौत

Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
ढिबरी ऊपर गिरने से युवती की झुलसकर मौत
लालानगर/गोपीगंज। डेरवा भवानीपुर गांव में मंगलवार को भोर में एक छात्रा की अबूझ हाल में जलने से मौत हो गई। वह बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रही थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के देवनाथपुर गांव निवासी निधि मिश्रा (17) पुत्री मिथिलेश मिश्र डेढ़ साल की उम्र से ही अपने ननिहाल डेरवा भवानीपुर में रह कर पढ़ाई करती थी। वह क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। वह अपने परनाना और नानी के साथ रहती थी। उसकी नानी फूल कुमारी पांडेय ने बताया कि मंगलवार को भोर में साढ़े चार बजे के करीब वह ढिबरी जलाकर पढ़ाई कर रही थी। उसे चाय बनाने के लिए बोलकर मैं घर के बाहर नीम के पेड़ के पास पूजा करने चली गई। करीब आधा घंटा बाद घर लौटी तो देखा निधि पूरी तरह झुलस चुकी थी। नानी की चीख सुुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची छात्रा की मां रोते-रोते बदहवास हो गई। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोपीगंज थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा किन परिस्थितियों में झुलसी यह कोई नहीं बता पाया लेकिन घर वालों का कहना है कि ढिबरी गिरने से लगी आग से वह जली होगी। निधि के पिता दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके भाई और बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed