फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, 65 मवेशी बरामद

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, 65 मवेशी बरामद

Sat, 04 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, 65 मवेशी बरामद
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज चौराहे पर शुक्रवार दोपहर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्करी के लिए मवेशियों को ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान ट्रक से 65 मवेशी (भैंस और पड़वा) बरामद किए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसओ औराई सुनील दत्त दूबे ने महाराजगंज चौराहे पर वाहनों को रोक कर जांच की। इस दौरान ट्रक में बेरहमी से ठूंसे गए 65 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने पशु तस्कर सलीम पुत्र सोनिया, रियासत पुत्र कयूम निवासी बरतोली बुलंदशहर, सलीम पुत्र मुंशी निवासी कैराना, शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पश्चिमी यूपी के पशु तस्कर बिहार से जानवरों को लेकर आ रहे थे। उन्हें नाकेबंदी कर पकड़ा गया। सीओ रामकरन ने कहा कि सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed