फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बंद पड़े फ्लैट से लाखो की चोरी

बंद पड़े फ्लैट से लाखो की चोरी

Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़े फ्लैट से लाखो की चोरी
कोतवाली क्षेत्र के रजपूरा आवासीय कालोनी फेज प्रथम में चोरों ने बंद फ्लैट में ताला तोड़कर लाखों रुपयों के आभूषण और लगभग 70 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजस्थान में भीलवाड़ा स्थित अपने घर गए थे। दो दिन पूर्व किसी से घटना की जानकारी होने पर वे गुरुवार को लौटे। उन्होंने चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। लेकिन अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है।
विज्ञापन

फेज प्रथम के एमआईजी 45 में व्यवसायी शिवराज मेहता परिवार संग रहते थे। उनका मूल निवास भीलवाड़ा में था। इसलिए शादी विवाह के अवसरों पर वे फ्लैट में ताला लगाकर घर जाते थे। बीते दिनों वे सपरिवार राजस्थान चले गए थे। दो दिन पूर्व उन्हें किसी ने फोन पर सूचित किया कि उनके घर का ताला टूटा है। गुरुवार को रात ही उन्होंने भदोही कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उनके फ्लैट के अंदर आलमारी, बक्से, अन्य ताले तोड़ कर 2.25 लाख के आभूषण, बर्तन, कपड़े आदि उठा ले गए, जबकि 70 हजार रुपये नगद भी ले गए। भुक्तभोगी व्यापारी ने बताया कि उनके उनके घर से दो एटीएम कार्ड भी नहीं मिल रहा है। खाते की जांच की तो पता चला कि 22 हजार रुपयों का ट्रांजेक्शन भी कर लिया गया है। इस बीच उन्होंने बताया कि पुलिस ने केवल उनकी तहरीर ली है। अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस बाबत सीओ भदोही अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मामला रजपूरा पुलिस चौकी प्रभारी से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed