फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लूट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लूट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
लूट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
गोपीगंज। रविवार की रात कोइलरा रेलवे क्रासिंग पर चालक और खलासी की पिटाई कर पांच हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया। उक्त कार्रवाई चालक इरशाद की तहरीर पर की गई।

खटीमा-उत्तराखंड से सामान लादकर पटना जा रहे चालक इरशाद, खलासी इरफान को बरगला कर कुछ मनबढ़ उचक्कों ने मिर्जापुर के रास्ते चलने की बात कही। इस पर चालक ने मिर्जापुर जाने के लिए वाहन घुमा दिया, जिस पर सवार लोग यह कहते हुए बैठे थे कि आगे उतर जाएंगे। रेलवे क्राऊसिंग कोइलरा के पास पहुंचने पर उचक्कों ने चालक-खलासी की पिटाई कर पांच हजार रुपये नकद लूटकर भागने लगे। घटना की सूचना पर हंड्रेड पुलिस ने पहुंच कर रंगेहाथ एक बाइक सवार को धर दबोचा था। चालक ने मामले की तहरीर कोतवाली गोपीगंज में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मामले में पुलिस ने कोइलरा गांव निवासी चिंतामणि, अफसर, खसेरू और मोछू के खिलाफ मुकदमा कायम कर चिंतामणि को जेल भेज दिया। तीन अन्य अभी भी पुलिस से नजर बचाकर भाग गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed