फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तार की चपेट में आने से युवक की मौत

तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 06 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
तार की चपेट में आने से युवक की मौत
लालानगर/गोपीगंज। गोपीगंज क्षेत्र के रैपुरी गांव में शौच के दौरान हाईटेंशन पोल में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन के दौरान खेत में उसका शव झुलसा हुआ मिला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। इस दौरान परिजन आर्थिक सहायता और बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सवा दो बजे से लेकर पौने चार बजे तक डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। रैपुरी गांव निवासी चंद्रेश विश्वकर्मा (33) सुबह शौच के लिए बाहर खेत में गए थे। तभी खेत में लगे हाईटेंशन पोल से उतर रहे करेंट की चपेट में आ गए। इससे झुलस कर उनकी मौत हो गई। घरवाले खेत की तरफ गए तो उसे झुलसी हालत में देखा। वे उसे गोपीगंज सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग के लिए गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग स्थित गोपपुर चौराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचीं ज्ञानपुर एसडीएम अमृता सिंह और औराई एसडीएम अभय कुमार ने कृषक दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख और अन्य मद से 30 हजार दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। मृतक चंद्रेश तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। उन्हें दो बेटी और एक बेटा है। उनकी आकस्मिक मौत से पत्नी निशा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

उधर बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने एचटी लाइन के पोल में करेंट उतरने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला संदिग्ध है। एचटी लाइन के पोल में करेंट नहीं उतरा था। उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों के सामने सप्लाई चालू करवाकर खंभे को स्पर्श कर चेक किया। एचटी पोल में करेंट उतरने से पूर्व आपूर्ति ट्रिप कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed